Doordrishti News Logo

दो सूने मकानों में सेंध लगाकर लाखों के जेवर नगदी उड़ाई

एक का परिवार दिवाली पर गांव गया तो दूसरा नाथद्वारा घूमने

जोधपुर,दो सूने मकानों में सेंध लगा कर लाखों के जेवर नगदी उड़ाई।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और शास्त्रीनगर सी सेक्टर में दो सूने मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से लाखों के जेवरात,इलेक्ट्रानिक आइटम के साथ 1.50 लाख की नगदी चोरी कर ले गए। दो परिवार मालिकों की तरफ से संबंधित थानों में केस दर्ज करवाया गया है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: गंगाशहर बीकानेर हाल 17ई 410 में रहने वाले पंकज बाठिया पुत्र अशोक बाठिया की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह वह 9 नवंबर को दीपावली के चलते परिवार सहित अपने पैतृक गांव गया था। वापिस लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर से हाथ घड़ी,इत्र की शीशीयां,सोने का कड़ा,चेन,अंगूठी, ब्रासलेट,चांदी का प्याला,1 लाख 19 हजार 500 रुपए नगद चोरी कर ले गए। उसके मकान की तीसरी मंजिल पर रहने वाले केदार सिंह की तरफ से घर में ताले टूटे होने की जानकारी मिलने वह जोधपुर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें – मोबाइल लुटेरों को पकड़ा,कई वारदातें खुली

शास्त्रीनगर सी-134 में रहने वाले निजी मोबाइल कंपनी के इंजीनियर रोहित माथुर पुत्र चंद्रप्रकाश माथुर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे 15 नवंबर को परिवार के कुछ लोगों के साथ नाथद्वारा चले गए थे। पत्नी अपने पीहर 12 सेक्टर में थी साथ में मां भी वहीं पर थी। बाकी सदस्य नाथद्वारा गए थे। वे 17 को जोधपुर पहुंचे और पत्नी के पास चले गए। पत्नी की तबीयत ठीक नहीं होने पर अपने ससुराल में ही रुक गए। 19 की सुबह वे मूल निवास सी सेक्टर शास्त्रीनगर पहुंचे। तब मैन गेट पर ताला लगा हुआ था मगर अंदर जाने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला।अज्ञात चोरों ने तसल्ली से चोरी की। खाने पीने का सामान यूज करने के साथ बाथरूम को भी काम में लिया। अलमारी,अटैची और संदूक के ताले टूटे होने के साथ सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर वहां से सोने का मंगलसूत्र,चेन,अंगूठी,चांदी की गणेश लक्ष्मी मूतियां,टेलीविजन का डीवी आर के साथ दस्तावेज आदि चोरी करने के साथ कुछ नगदी भी ले गए। मामले में शास्त्रीनगर पुलिस इसकी जांच कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: