Doordrishti News Logo

जेडीए दस्ते ने अवैध व्यवसायिक निर्माण को किया सीज

जोधपुर,जेडीए आयुक्त अवधेश मीणा के निर्देशानुसार अवैध अनाधिकृत निर्माणों,अतिक्रमणों,सड़क के अतिक्रमणों,पार्किंग के इतर निर्माणों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को ग्राम सांगरिया खसरा संख्या 15 में अवैध रूप से निर्मित व्यवसायिक गोदाम को सीज किया गया।

जेडीए उपायुक्त अनिल पूनिया के निर्देशानुसार तहसीलदार दक्षिण डॉ. मोहित आशिया, प्रर्वतन अधिकारी दक्षिण अमरसिंह रतनू, प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा मय जेडीए अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम सांगरिया के खसरा संख्या 15 स्थित बालाजी नगर के भूखण्ड संख्या 78 व 79 का मौका निरीक्षण किया गया। जिसमे जेडीए की बिना स्वीकृति लगभग 73 गुणा 54 फीट में 12 फीट की ऊंचाई में चारदीवारी का निर्माण व लगभग 17 गुणा 15 फीट में कमरे का निर्माण कर अवैध रूप से व्यवसायिक प्रयोजनार्थ हेतु गोदाम का निर्माण कार्य किया पाया गया।

अप्रार्थी द्वारा राजकीय अवकाश के दौरान निरन्तर अवैध निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। उक्त अवैध व्यवसायिक गोदाम 3 ताले लगाकर सील कर सीज किया गया। मौके पर अप्रार्थी को सख्त हिदायत ढ़ी गई कि सीज व्यवसायिक गोदाम में किसी प्रकार की छेड़खानी व फेरबदल नही करें। सख्त कार्यवाही की जायेगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026