Doordrishti News Logo

जोधपुर, जेडीए अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा बुधवार को मामा अचलेश्वर प्रसाद योजना, विवेक विहार के इकोलॉजिकल निर्माण जॉन तथा ग्राम सांगरिया में किए अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाया गया। आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार निरंतर अवैध व अनाधिकृत निर्माणों तथा अतिक्रमणों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है।

जेडीए हटाए अवैध अतिक्रमण

प्रवर्तन अधिकारी दक्षिण अमरसिंह रतनू ने बताया कि उपायुक्त दक्षिण राजेंद्र सिंह चांदावत के निर्देशानुसार मामा अचलेश्वर प्रसाद योजना का मौका निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान सेक्टर बी के भूखंड संख्या 43 से 45 एवं इन्हीं भूखंड के पीछे तथा पास ही स्थित प्राधिकरण की विवेक विहार योजना के सेक्टर आई की इकोलॉजिकल निर्माण जोन की भूमि पर अतिकर्मियों द्वारा बबूल की बाढ़ व पत्थरों की पट्टियों से ढ़ालिया बनाकर किए विभिन्न अतिक्रमण पाए गए।जेडीए हटाए अवैध अतिक्रमण

जिसे दो जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इस कार्यवाई में लगभग 3 बीघा भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया इसी प्रकार दस्ते द्वारा उपायुक्त दक्षिण के निर्देशानुसार श्रीनाथ आवासीय योजना सांगरिया का मौका निरीक्षण किया गया।जहाँ विभिन्न अतिकर्मियों द्वारा उक्त आवास योजना के भूखंड संख्या 43 तथा 45 में सड़क भाग पर लोहे की जाली लगा कर तथा अन्य स्थानों पर सड़क में कई अतिक्रमण पाए गए।

जेडीए हटाए अवैध अतिक्रमण

उक्त अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटाते हुए सड़क भाग को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार दक्षिण मोहित आशिया, प्रवर्तन निरीक्षक दक्षिण संतोष पंवार, प्रवर्तन निरीक्षक पूर्व अनिल शर्मा, पटवारी दक्षिण धर्मेंद्र सिंह व अभिषेक माथुर मौजूद थे।

>>> विधायक ने विकास कार्यों को लेकर की जिला कलक्टर से चर्चा

Click shop now 👆

Related posts:

जोधपुर में रह रहे नेपाली समाज ने दी दिवंगतों को श्रद्धांजलि

September 2, 2026

जेआईए की चुनाव प्रक्रिया शुरू

September 2, 2026

आदिवासी परंपराओं में पर्यावरण संरक्षण का ज्ञान IIT जोधपुर का शोध खोज रहा टिकाऊ समाधान

September 2, 2026

सोनू साइडिंग से 113 रेक लाइम स्टोन लदान,जोधपुर मंडल का नया रिकॉर्ड

September 2, 2026

रेलवे सुरक्षा को लेकर आरपीएफ सतर्क,सप्ताह में 168 शिकायतों का निस्तारण

September 2, 2026

त्योहारों में बढ़ेगी भीड़ रेलवे ने कसी कमर

September 2, 2026

सिटी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से जन-जन तक पहुंचा मतदाता जागरूकता का संदेश

September 2, 2026

मुख्य सचिव की युवा कलेक्टरों से विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा

September 2, 2026

वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आज

September 2, 2026

You missed