Doordrishti News Logo

जोधपुर,जेडीए आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा निरन्तर अवैध, अनाधिकृत निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा खोखरिया फाटक से जोजरी नदी बनाड़ रोड स्कूल तक सड़क के दोनों ओर सड़क भाग एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमणों को हटाया गया।

मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिल अली खान के निर्देशानुसार खोखरिया फाटक से जोजरी नदी बनाड़ रोड स्कूल तक का मौका निरीक्षण के दौरान अतिक्रमियों द्वारा लकड़ी व लोहे की टेबलें, सब्जी के लोहे स्टैण्ड, साईन बोर्ड, फल-फ्रुट के ठेले, बलियां व केनवास से निर्मित दुकानें, लोहे की जाली के केबिन, छप्परे, इत्यादि से सड़क सीमा एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण किये हुए थे। जिन्हें व्यापारियों से समझाईश करते हुए अस्थाई अतिक्रमणों को हटाते हुए फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। प्रवर्तन अधिकारी अमरसिंह रतनू ने बताया कि जेडीए द्वारा अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा, महेन्द्र भार्गव, करनाराम जाट मौजूद थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026