Doordrishti News Logo

जोधपुर, जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार नियमित रूप से अवैध काॅलोनियों, पार्किंग के इतर निर्मित बहुमंजिला इमारतों, सड़क के अतिक्रमणों, अवैध, निर्माण तथा विभिन्न अन्य अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। ग्राम चोखा के खसरा संख्या 827/650 में किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।

तहसीलदार पूर्व राकेश जैन ने बताया कि उपायुक्त पश्चिम नीरज मिश्र के निर्देशानुसार ग्राम चोखा का मौका निरीक्षण किया गया,जिसमे चैखा के उक्त खसरे की मुख्य सड़क के पास लगभग 30 गुणा 25 में चबूतरा बनाकर अतिक्रमण किया हुआ पाया गया। दस्ते द्वारा जेसीबी की सहायता से उक्त चबूतरेनुमा अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटाया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा, पटवारी पश्चिम नरेन्द्र राजपुरोहित मय जेडीए अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews