जम्मूतवी की ओर जाने वाली ट्रेनें मार्च तक आंशिक रद्द
-तकनीकी कारणों से ट्रेनों के रद्दीकरण/आंशिक रद्दीकरण की अवधि बढ़ाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जम्मूतवी की ओर जाने वाली ट्रेनें मार्च तक आंशिक रद्द। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या-17 पर तकनीकी समस्या के चलते रेलवे ने जम्मूतवी की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनों के रद्दीकरण एवं आंशिक रद्दीकरण की अवधि मार्च-2026 तक बढ़ा दी है।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार जोधपुर होकर गुजरने वाली चार जोड़ी ट्रेनें भी इससे प्रभावित रहेंगी।
पूर्ण रद्द ट्रेनें (प्रारंभिक स्टेशन से)
-14661बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 3 दिसंबर तक रद्द।
-14662जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 30 नवंबर तक रद्द।
-19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन आरएस एक्सप्रेस 29 मार्च 2026 तक रद्द।
-19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन आरएस-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस 30 मार्च 2026 तक रद्द।
मरुधर एक्सप्रेस रविवार से 35 दिनों तक तीन घंटे देरी से चलेगी
आंशिक रद्द ट्रेनें
-14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 31 मार्च 2026 तक पठानकोट तक ही संचालित होगी।
(पठानकोट-जम्मूतवी खंड आंशिक रद्द)
-14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 1 अप्रैल 2026 तक पठानकोट से ही चलेगी।
(जम्मूतवी-पठानकोट खंड आंशिक रद्द)
-19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस 30 मार्च 2026 तक फिरोजपुर कैंट तक संचालित होगी।
(फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी खंड आंशिक रद्द)।
-19224 जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस 1 अप्रैल 2026 तक फिरोजपुर कैंट से ही चलेगी।
(जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट खंड आंशिक रद्द)
रेलवे का यात्रियों से अनुरोध
यात्रा से पूर्व संबंधित ट्रेन की स्थिति की पुष्टि भारतीय रेलवे की वेबसाइट या अधिकृत ऐप पर अवश्य करें।
