Doordrishti News Logo

जोधपुर, ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स मुबारक पर दीनी ऐलान की तरफ से चीरघर मस्जिद से अजमेर के लिए काफिला रवाना हुआ। संचालक अब्दुल सलीम कादरी ने बताया 183वें काफिले को मौलाना नूर मोहम्मद ने दुआ करवाकर रवाना किया। सभी जायरीन ख्वाजा के दरबार में अपनी दिली तमन्नाओं के साथ देश में खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ करेंगे।सह-संचालक साजिद परवेज ने बताया कि ख्वाजा के 809वें उर्स मुबारक पर युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष नदीम बक्ष ने अब्दुल सलीम कादरी का साफा, माला से इस्तकबाल कर देश में खुशहाली और आपसी सौहार्द की दुआ के साथ ख्वाजा के दर पर पेश करने हेतु चादर शरीफ सौंपी। जश्ने चादर शरीफ के मौके पर ईद मिलादुन्नबी जलसा सीमिति अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, फिऱोज खान, इस्हाक, मेहबूब खान, अमजद बक्ष, माजिद खान, एजाज खान, शाकिर खान सहित कई हजरात मौजूद थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026