Doordrishti News Logo

जोधपुर, आमतौर पर कभी मोबाइल तो कभी नशीले पदार्थों की बरामदगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाली जोधपुर की सेंट्रल जेल, के जेल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों पर एक बार फिर वसूली के आरोप का मामला सामने आया है। जोधपुर की सेंट्रल जेल में दुष्कर्म के एक मामले के आरोपी अमन शर्मा की पत्नी साक्षी शर्मा ने जेल अधिकारियों पर 5000 से 20000 तक की वसूली का आरोप लगाया है। बंदी अमन शर्मा की पत्नी साक्षी शर्मा ने यह भी आरोप लगाया है कि जेल में दो बार उनके पति के साथ मारपीट की गई। रातानाडा पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया जिस पर कोर्ट में भी अर्जी लगा कर न्यायालय को अवगत कराए गया है।

Related posts: