Doordrishti News Logo
  • शातिर ने खाते में डलवाए 49 हजार, केस दर्ज

जोधपुर, आईटीबीपी में लगे हैडकांस्टेबल के साथ एक बदमाश ने ठगी कर ली। खुद को थल सेना का फौजी बताकर ओएलएक्स पर स्कूटी बेचने का झांसा दिया। फिर धीरे धीरे खाते में 49 हजार रूपए डलवा दिए। मगर ना तो स्कूटी मिली और ना ही रकम की पुन: अदायगी हो पाई। 31 मार्च को ओएलएक्स पर स्कूटी का विज्ञापन देखा था और 1 अप्रेल को खाते में पैसे डलवाए गए। ठगी का अहसास होने पर रूपए डालने बंद कर दिए।

पीडि़त ने अब मंडोर पुलिस की शरण ली है। मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने बताया कि मूलत: झुंझुनू हाल गोपी का बेरा मंडोर में रहने वाले बंशीलाल पुत्र प्यारेलाल जाट ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह आईटीबीपी में हैडकांस्टेबल के पद पर कार्यरत है।

31 मार्च को उसने मोबाइल पर ओएलएक्स पर एक स्कूटी बिकने का विज्ञापन देखा था। तब दिए गए नंबर से संपर्क किया। इस पर सामने वाले शख्स ने खुद को जैसलमेर में थल सेना में तैनात फौजी मोहन सिंह होना बताया। स्कूटी को सस्ते दाम में देने के लिए रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांसपोर्ट खर्चें के लिए रूपए मांगे।

1अप्रैल को उसका फोन आया तब उसने बताए अनुसार उस शख्स के खाते में रूपयों को डालना शुरू कर दिया। उससे करीबर 49हजार 150 रूपए लिए गए। तब शातिर ने और रूपए डालने को कहा। इस पर उसे अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार बन रहा है। मंडोर पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026