Doordrishti News Logo

खाना खाने के पैसे मांगने पर सिर पर मारा लोहे का हथियार

  • शराब पीकर होटल पर आए
  • मोबाइल बाइक छोड़ भागे बदमाश

जोधपुर,खाना खाने के पैसे मांगने पर सिर पर मारा लोहे का हथियार। शहर के निकट मथानिया स्थित मुकनर का जाव में रात को होटल पर खाना खाने के बाद पैसे मांगे जाने पर संचालक से मारपीट की गई। बदमाशों ने सिर पर लोहे के हथियार से वार कर दिया जिससे संचालक लहूलुहान हो गया। चिल्लाने की आवाज पर स्टाफ के आने पर बदमाश अपने मोबाइल और बाइक को छोडक़र भाग गए। इस बारे में मथानिया थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मथानिया पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के पूर्णिया का रहने वाला मूसा पुत्र खलील नलाफ यहां मुकनर का जाव में अपनी होटल चलाता है। रात के समय में उसके यहां पर बुंदू खां,भरत और अशोक नाम के शख्स शराब के नशे आए और खाना मांगा। संचालक मूसा ने होटल बंद होने की बात की तो विवाद किया।

ये भी पढ़ें- फेसबुक पर हुई पहचान के बाद युवती करने लगी ब्लैकमेल

बाद में होटल संचालक ने उन्हें खाना बनाकर खिला दिया। मगर जब खाने के पैसे मांगे गए तो भरत ने उसे पीछे से पकड़ लिया और बुंदू ने सिर पर लोहे के हथियार से वार किया जिससे वह लहूलुहान हो गया। संचालक के चिल्लाने की आवाज पर स्टाफ और अन्य लोग दौडक़र आए तो आरोपी वहां से भाग गए। जाते समय मौके पर अपने दो मोबाइल और बाइक को छोड़ गए। बाद में जब्त कर पुलिस को सौंप दिए गए। पुलिस ने घटना में होटल संचालक की तरफ से केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026