Doordrishti News Logo

सातवीं कक्षा की छात्रा की अंतरंग फोटो उतारी, पिता को ब्लैकमेल कर 2.83 लाख हड़पे

जोधपुर, शहर के निकट डांगियवास स्थित बिसलपुर के एक युवक ने सातवीं कक्षा की छात्रा की अंतरंग फोटो उतार कर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पिता के एटीएम से 2.83 लाख रूपए हड़प लिए। पीडि़त बच्ची के पिता ने अब डांगियवास पुलिस की शरण ली है। मामला दो साल से चला आ रहा है। पीडि़त की तरफ से शुक्रवार को पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी गई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के साथ धोखाधड़ी एवं ब्लैकमेल में केस बनाते हुए अब बदमाश की तलाश आरंभ की है।

डांगियावास पुलिस ने बताया कि सातवीं कक्षा में पढऩे वाली एक बच्ची के पिता ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बिसलपुर गांव के रहने वाले जितेंद्रसिंह ने उसकी बच्ची के अंतरंग फोटो मोबाइल में उतार लिए। फिर इन फोटोग्राफ्स को सार्वजनिक करने की धमकियां देने लगा। फोटो साल 2019 की जनवरी से उतारे गए। बाद में वह ब्लैकमेल करता रहा। बच्ची के पिता का आरोप है कि जितेंद्र सिंह ने उसके एटीएम कार्ड से 2 लाख 83 हजार 500 रूपए भी निकाल लिए। अब भी धमकियां दे रहा है। डांगियावास पुलिस ने अब घटना मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026