Doordrishti News Logo

काव्यपाठ में ईशान, डायलॉग डिलिवरी में नमन अव्वल

जोधपुर, सरदारपुरा स्थित सरदारदून पब्लिक स्कूल में वर्चुअली इंटरहाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके तहत 4 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व किया। सर्वप्रथम हिंदी अध्यापिका गीता शर्मा ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। 4 व 5 के विद्यार्थियों ने डायलॉग डिलवरी, 6 से 8 ने ’बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ तथा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने ’हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता’ में मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियाँ दी।

सरदारदून स्कूल में इंटरहाउस प्रतियोगिता आयोजित

निर्णायक मंडल में पलाश चतुर्वेदी, जाहिद हुसैन,दीपिका प्रजापत, दीपशिखा,राम शर्मा कला व रंगमंच के जानकार थे। साहित्य के क्षैत्र में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से पुरस्कृत तथा कतरा-कतरा जिन्दगी की रचयिता प्रसिद्व कवयित्री सुषमा चौहान तथा साहित्य भूषण, काव्य शिखर सम्मान से सम्मानित कवयित्री रमा सिंह ने शिरकत की। डायलॉग डिलिवरी में नमन सिंघल (सिद्धा हाउस) ने प्रथम, मुदित मेहता (आचार्य हाउस) ने द्वितीय तथा प्रज्ञा जैन (अरिहंत हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सरदारदून स्कूल में इंटरहाउस प्रतियोगिता आयोजित

’बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट’ में उन्नति चौहान (उपाध्याय हाउस) ने प्रथम, प्रबुद्व कल्ला (सिद्धा हाउस) तथा राधिका राठी (अरिहंत हाउस) ने द्वितीय स्थान तथा मिशिका सर्राफ (आचार्य हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। काव्य पाठ में ईशान चतुर्वेदी (उपाध्याय हाउस) ने प्रथम, आदित्य पारख (आचार्य हाउस) ने द्वितीय स्थान तथा जया लीला (सिद्धा हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मयूरी खत्री ने निर्णायक मंडल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनका साहित्य वर्तमान पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है। विद्यालय के शिक्षा सचिव प्रकाश लुनिया ने विजेताओं को शुभकामनाएँ दी। मंच संचालन दिपाली मेड़तिया, चित्रा चौथवानी व ज्योत्सना भाटी ने किया। कार्यक्रम सांस्कृतिक समन्वयक चारू चतुर्वेदी, सोमेश खत्री व प्रदीप कंसारा के निर्देशन में किया गया।

ये भी पढें – हाईकोर्ट ने आरजेएस के लिए मांगे आवेदन, प्रक्रिया 30 से होगी शुरू

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026