सामाजिक सरोकार की दिशा में प्रेरणादायक कदम
करण सिंह उचियारड़ा के जन्मदिन पर शुरू होंगे विभिन्न सेवा कार्य
जोधपुर(डीडीन्यूज),सामाजिक सरोकार की दिशा में प्रशंसनीय कदम। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव करण सिंह उचियारड़ा अपने 57 वें जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना को समर्पित पहल के तहत मगमोहन चैरिटेबल ट्रस्ट एवं आशापूर्णा बिल्डकॉन परिवार द्वारा दो ज़रूरतमंद विधवा महिलाओं को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से निःशुल्क 2 आवास प्रदान किए जाएंगे। यह जानकारी बुधवार को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में करण सिंह उचियारड़ा ने दी।
उन्होंने कहा कि ज़रूरतमंद 2 विधवा महिलाओं को लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से निःशुल्क 2 आवास दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक रूप से कमजोर,योग्य एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए की छात्रवृत्ति योजना भी आरंभ की जाएगी। इस अवसर पर आगामी एक वर्ष के भीतर 12 निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र शिविरों के आयोजन की भी घोषणा की गई। इन शिविरों के माध्यम से ज़रूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस सामाजिक सरोकार का नेतृत्व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा करेंगे,जो अपना 57वां जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में जनकल्याण के विविध कार्यक्रमों के साथ मनाएंगे।
विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन
गुरुवार प्रातः 8:30 बजे करणसिंह उचियारड़ा अपने पैतृक गांव उचियारड़ा स्थित चांदकंवर गौशाला में गौ पूजा व गौसेवा कर गौमाताओं को लापसी एवं हरा चारा अर्पित करेंगे। इसके उपरांत 10:00 बजे प्रतापनगर स्थित नेत्रहीन विद्यालय एवं 10:30 बजे मूक बाधिर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के साथ जन्म दिन मनाएंगे।तथा 11:30 बजे माता का थान मानसिक दिव्यांग विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ केक काटने एवं उपहार भेंट करने का कार्यक्रम निर्धारित है।
देव दर्शन,संत महात्माओं व समाज प्रबुद्धजन से भेंट
दोपहर 12 बजे वे भूतेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे जुगलजोड़ी बाबा रामदेव मंदिर, राईकाबाग में अचलानंद गिरी से आशीर्वाद लेंगे तथा संत गोपालदास का भी आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दोपहर 1 बजे जोधपुर शहर काजी से सद्भावना भेंट का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक वे आशापूर्णा कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं,नागरिकों एवं शुभचिंतकों से मुलाकात कर शुभकामनाएं स्वीकार करेंगे।
करणसिंह उचियारड़ा द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया जाने वाला यह आयोजन सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सशक्त एवं प्रेरणादायक पहल के रूप में स्थापित होगा। उनकी यह जनसेवा एवं संवेदनशीलता भावी पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
यह एक और कदम सामाजिक सरोकार की दिशा में
यह कार्यक्रम जनकल्याण के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
जनसेवा और सामाजिक उत्थान की अनुकरणीय पहल
उल्लेखनीय है कि करणसिंह उचियारड़ा विगत कई वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। कोरोना महामारी के कठिन समय में उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता कोष में आर्थिक सहयोग प्रदान किया,निःशुल्क ऑक्सीजन प्लांट एवं चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए तथा जरूरतमंदों के लिए भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। इसके अतिरिक्त,भूंगरा गैस त्रासदी के पीड़ितों को आर्थिक सहायता,निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह,गौशालाओं का संरक्षण और विकास सहित विभिन्न सामाजिक सरोकारों में उनकी विशेष भागीदारी रही है। इसी क्रम में वे इस वर्ष भी अपने जन्मदिवस को जनसेवा के लिए समर्पित करेंगे।
जोधपुर: ज्वैलर के भाई को वाट्सएप कॉल कर अवैध वसूली के लिए जान की धमकी
उचियारड़ा ने बताया कि जीवन का सर्वोच्च सिद्धांत नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आशापूर्णा द्वारा जोधपुर की गरीबतम विधवा महिला को निःशुल्क आवास प्रदान करने हेतु लॉटरी निकाली गई,जिसे तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटील के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। इसी प्रकार मेहरानगढ़ दुखांतिका की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक पीड़ित निर्धन परिवार को बीस लाख रुपये मूल्य का आवास मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हाथों सुपुर्द किया गया। वर्ष 2018 में भी आशापूर्णा ने लगभग सोलह लाख रुपये लागत का आवास ‘आशापूर्णा नैनो ऐवेन्यू,शिकारगढ़’ में एक अत्यंत जरूरतमंद विधवा महिला को निःशुल्क प्रदान किया। इसके पश्चात वर्ष 2019 में आशापूर्णा “बसेरा” प्रकल्प के अंतर्गत एक निर्धन विधवा महिला को साधु-संतों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निःशुल्क फ्लैट सौंपा गया। उन्होंने कहा कहा कि आशापूर्णा सदैव मारवाड़ की जनता के सहयोग की आकांक्षा करती है,क्योंकि बिना जनसहयोग के ऐसे पुण्य कार्यों का संपादन संभव नहीं।