Doordrishti News Logo

जोधपुर, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने शनिवार को महिला सुधार गृह केन्द्रीय कारागृह का निरीक्षण किया। समिति के अध्यक्ष डॉ. धनपत राज गुजर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कारागृह में निरूद्ध महिला बंदियों ने समिति के समक्ष अपने साथ रह रहे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताई और उनको अच्छी शिक्षा मिले इस हेतू किसी बेहतर संस्था में प्रवेश करवाने का अनुरोध किया। इसके लिए लिखित में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। महिला सुधार गृह की जेलर सरोज विश्नोई ने बच्चों को देखरेख एवं सरंक्षण में लेने हेतू अनुरोध किया। समिति ने निरूद्ध महिला बंदियों को विश्वास दिलाया कि उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शीघ्र ही उनको संरक्षण में लेकर जोधपुर जिले में संचालित उचित बाल गृह मं प्रवेशित करवा दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान महिला सदस्य शशि वैष्णव, विक्रम सरगरा, लक्ष्मण परिहार, सुनिला छापर, रोहित टॉक सहित कारागृह के स्टाफ उपस्थित थे।

Related posts: