एनसीसी कैडेट्स को दी यातायात नियमों की जानकारी

  • वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जोधपुर(डीडीन्यूज),एनसीसी कैडेट्स को दी यातायात नियमों की जानकारी। जोधपुर टू राज आर्म्ड स्क्वाडन एनसीसी द्वारा संचालित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हुए दमखम दिखाया।

शिविर में प्रतियोगिता प्रभारी एएनओ श्रवण सैन ने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर डिवीजन के कैडेट्स ने लैंगिक समानता,लोकतंत्र,सोशल मीडिया व एकल परिवार के दुष्परिणाम जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपना विचार व्यक्त किए। जूरी मेंबर्स कैंप कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवीर सिंह,सीनियर एअन पतराज,शशि पुरोहित,राजेश बंजारा थे।

प्रतियोगिता में सार्जेंट अक्षिता,कैडेट सोनाक्षी सिंह,कैडेट प्रियांशी,कैडेट पायल राठौर,कैडेट सागर सांखला, कैडेट जयवर्धन सिंह,कैडेट नकुल देव सिंह,कैडेट सिद्धि श्रीमाली, कैडेट करण सैन,कैडेट मोहित सिंह सहित कई कैडेट्स ने हिस्सा लिया।

शिविर में जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के परिवहन जागरूकता विभाग से हैड कांस्टेबल हनुमान सिंह ने परिवहन नियमों की जानकारी देते हुए गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनने,सीट बेल्ट,लाइसेंस बनाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग व वाहन द्वारा स्टंट नहीं करने के बारे में विस्तार से समझाया।

सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उछाला

शिविर में सूबेदार सतनाम सिंह, सूबेदार जसविंदर सिंह,बीजेडएस प्रिंसिपल मोनिका व्यास,विद्यालय प्रशासक अजीत सिंह गलथनी, हवलदार अमनदीप,भेरू सिंह,खेत सिंह,अशोक कुमार,अजीत सिंह, एसडीएम हजारीलाल,अमरसिंह, कप्तान सिंह,महेंद्र राणावत उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में शिविर कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षवीर सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Related posts:

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026

गांजे के साथ युवक को पकड़ा

February 28, 2026

युवती ने घर में फंदा लगाकर दी जान

February 28, 2026

भीतरी शहर में बालाजी प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

February 28, 2026

You missed