न्यायपालिका मजबूत इसलिये भारत का लोकतंत्रत मजबूत है-बिरला
जोधपुर,न्यायपालिका मजबूत इसलिये भारत का लोकतंत्रत मजबूत है-बिरला। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि न्याय पालिका मजूबत है इसलिये भारत का लोकतंत्रत मजबूत है और इसकी विश्वसनीयता देश और दुनिया में एक अलग पहचान रखती है। राजस्थान हाईकोर्ट की प्लेटेनियम जुबली महोत्सव के तहत आयोजित सेमीनार में भाग लेने आए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता कर रहे थे।
यह भी पढ़ें – निःशुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में प्रथम
उन्होंने कहा कि हमारी न्याय यात्रा बहुत स्पष्ट और पारदर्शी है। लोक तंत्रत में न्यायपालिका मजबूत होने से पूरा लोकतंत्र मजबूत रहता है। लोक तंत्र की मजबूती का आभास इसी से होता है कि लोकतंत्र की स्थापना के समय जो विकास के लिये 400 करोड़ से बजट यात्रा शुरू की थी वो आज 48 लाख हजार करोड़ पर पहुंच गई है।
राजस्थान हाईकोर्ट का भी देश की न्याय पालिका में विशिष्ट स्थान
उन्होंने कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट का भी देश की न्याय पालिका में विशिष्ट स्थान रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट के कई न्यायाधिशों ने सुप्रीम कोर्ट में भी न्यायाधीश की भूमिका निभाई है। इसके साथ राजस्थान हाईकोर्ट में वकालात करने वाले कई अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट तथा अंतराष्ट्रीय कोर्ट में भी अपनी वकालात का लोहा मनवाया है।
लोकतंत्र की सफलता में न्यायालय की भूमिका अहम
उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लोकतंत्र की सफलता में न्यायालय की भूमिका अहम होती है और यह अहमियत भारत देश में देखने को मिलती है जहां पर न्याय पालिका अपनी विशिष्ट भूमिका में है जिसके चलते न्याय सहज, सरल और सस्ता है। उन्होने बताया कि न्याय पालिका ने भी समय के साय परिवर्तन किये है।