Doordrishti News Logo

हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त

राष्ट्रपति ने किया कई प्रदेशों में राज्यपालों की नियुक्ति

नई दिल्ली,हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त। भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक के रूप में बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति भी कर दी है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने आदेश जारी कर विभिन्न राज्यों में राज्यपालों को नियुक्त किया है। राष्ट्रपति ने इन राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है।
(i) हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(ii) जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(iii) ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(iv) संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(v) रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(vi) सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(vii) सीपी राधाकृष्णन,तेलंगाना के अतिरिक्त प्रभार के साथ झारखंड के राज्यपाल, महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।
(viii) असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
(ix) सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है तथा उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

इस खबर को अवश्य पढ़ें-न्यायपालिका मजबूत इसलिये भारत का लोकतंत्रत मजबूत है-बिरला

राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल का संक्षिप्त परिचय
राजस्थान के नवनियुक्त राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का जन्म औरंगाबाद जिले के फुलंबरी कस्बे में एक मराठा  परिवार में हुआ था। हरिभाऊ बागड़े पहली बार 1985 में औरंगाबाद पूर्व सीट से महाराष्ट्र विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। 2014 में उन्होंने फुलंबरी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के कल्याण काले के खिलाफ विधान सभा का चुनाव जीत कर विधायक बने और उसी निर्वाचन क्षेत्र से 2019 में भी विधानसभा चुनाव भी जीता। भाजपा ने जब 2014 में महाराष्ट्र में अपनी पहली सरकार बनाई तो उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वे महाराष्ट्र सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026