Doordrishti News Logo

जयपुर, भारत रक्षामंच राजस्थान ने 12 वां स्थापना दिवस समारोह प्रदेश अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा की अध्यक्षता मनाया। सुदर्शनपुरा इन्डस्टियल एरिया मे आयोजित इस कार्यक्रम में कर्नल देवानंद गुर्जर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल गुर्जर महासभा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप थे।

कार्यक्रम की शुरुआत 16 जून 2020 को गलवान घाटी में शहीद हुए वीरों को याद करते हुए मां भारती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के साथ शुरू किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का माला साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया। लक्ष्मीनारायण शर्मा ने संगठन के उद्देश्य एवं किए जा रहे कार्यो का विस्तार पूर्वक व्यौरा रखा।

भारतीय सैनिकों विश्व सर्वश्रेष्ठ

मुख्य अतिथि कर्नल देव आनंद ने भारत रक्षा मंच को देश सेवा के कार्यों को अंजाम देने के लिए बधाई देते हुए देश के विभाजन से लेकर आज तक भारत को कमजोर करने वलि ताकतों का खुलासा करते हुए देश के विभाजन से लेकर आज तक पाकिस्तान व चीन की साझी देश विरोधी गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक रोशनी डाली।

भारतीय सैनिकों विश्व सर्वश्रेष्ठ

उन्होंने इस संबंध में सजक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना तो सदैव मुस्तैद है, फैसला तो देश के नागरिक एवं नेतृत्व को करना है। जिसका उदाहरण 2020 में गलवान घाटी के जिस प्रकार भारतीय सेना ने चीन को माकूल जवाब देते हुए भारतीय सीमा से खदेड़ा।

Click image to Check details👆

कर्नल गुर्जर ने बांग्लादेश और बर्मा बॉर्डर पर जमीनी परिस्थिति से अवगत कराते हुए घुसपैठियों के भारत में गैर कानूनी तरीके से प्रवेश पर रोशनी डाली एवं भारत सरकार से आग्रह किया कि घुसपैठियों के साथ किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए।

भारतीय सैनिकों विश्व सर्वश्रेष्ठ

कर्नल ने बताया कि आज का भारत 1962 का भारत नही है। उन्होंने बताया कि देशवासियों को गर्व होना चाहिए कि भारत के सैनिक दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हर समय तैयार रहते हैं।
विशिष्ट अतिथि विमल कटियार मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी ने भारत रक्षामंच के राष्ट्र हित में किए जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

Buy best music Instruments and accessories👆

स्थानीय पार्षद कविता कटियार ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। भारत रक्षामंच प्रदेश महामंत्री प्रदेश अध्यक्ष नटवरलाल शर्मा ने अपने ओजस्वी भाषण से हिन्दुओं को जाग्रत होने का आवाहन किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष लवेश गोयल,प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश शर्मा,सहकोषाध्यक्ष पाराशर, प्रदेश मंत्री योगेश शर्मा, राज सिंह गोपालिया,ब्रजेश गुप्ता,प्रकाश शर्मा,प्रदेश महिला अध्यक्ष शकुन्तला विजयवर्गीय,उपाध्यक्ष कुन्ती शर्मा, पुष्पा डागा, प्रदेश महासचिव इन्दु विजयवर्गीय,प्रदेश युवा मंच अध्यक्ष भारत सिंह बघेला महानगर जयपुर, संगठन मंत्री भौमाराम,

Buy Best deals everyday👆

महानगर उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, महासचिव योगेश सक्सेना,मंत्री प्रकाश, महानगर जयपुर युवा मंच अध्यक्ष विजय प्रकाश शर्मा, महासचिव महेश सिंह, महानगर जयपुर महिला अध्यक्ष अल्का चौधरी,महासचिव पूनम तिलक,सरिता मित्तल,बिंदिया शर्मा एवं काफी संख्या मे कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।

अंत में भारत रक्षामंच राजस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरपी शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान एवं भारत माता की जय हो के नारों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन जयपुर महानगर अध्यक्ष राजकुलदीप सिंह ने किया।

>>> भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के संयुक्त निदेशक डॉ संजीव कुमार 30 जून को होंगे सेवानिवृत्त

Buy Bestseller products 👆
Shop now.👆

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026