देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला

  • जिला पूर्व में मनीष कुमार चौधरी
  • जिला वेस्ट में कमल शेखावत
  • पीडी नित्या होंगी ग्रामीण एसपी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला। राज्य सरकार ने शुक्रवार की देर रात भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों को तबादला सूची जारी की है। एक साथ 64 आईपीएस का तबादला किया गया है। जोधपुर में भी कई अधिकारी बदले गए है। जिला पूर्व में अब मनीष कुमार चौधरी पुलिस उपायुक्त होंगे,जिला पश्चिम में कमल शेखावत डीसीपी होंगे।

चिकित्सा शिक्षा में आधुनिक तकनीकों का समावेश समय की आवश्यकता-गर्ग

जोधपुर ग्रामीण में नारायण टोगस के स्थान पर पीडी नित्या एसपी पदभार संभालेंगी। वे अभी जिला पूर्व में उपायुक्त हैं। इसके अलावा आरपीटीसी उपमहानिरीक्षक देवेंद्र कुमार विश्रोई होंगे। केवलराम राव जीआरपी अधीक्षक होंगे। महावीर सिंह राणावत को राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर में प्राचार्य लगाया गया है। जीआरपी अधीक्षक सतनाम सिंह को फलोदी एसपी का पदभार दिया गया है। पंकज यादव आरएसी प्रथम बटालियन कमाण्डेंट एसपी होंगे।