पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 वायुसेना में भारतीय भाषा समर कैम्प 2025 का शुभारंभ
जोधपुर(डीडीन्यूज),पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्र.1 वायुसेना में भारतीय भाषा समर कैम्प 2025 का शुभारंभ। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायुसेना जोधपुर में 7 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैम्प 2025 के उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया। यह कैम्प 14 जून से 20 जून तक आयोजित होगा। इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न भारतीय भाषाओं की जानकारी देना और देश की भाषाई विविधता के प्रति सम्मान और रुचि विकसित करना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर बच्चों को देश की भाषायी विविधता से परिचित कराने और अनेकता में एकता की भावना को सशक्त करने का एक सशक्त माध्यम है।
जोधपुर: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में जिले ने की जन भागीदारी की मिसाल पेश
मुख्य वक्ता कुलजीत कौर ने बच्चों को पंजाबी भाषा के महत्व,इसकी लिपि,बोलचाल के शब्द और सांस्कृतिक योगदान के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पंजाबी भाषा के मूल शब्दों और वाक्यों को सीखा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जयसिंह ने भी पंजाबी भाषा की विशेषताओं पर प्रकाश डाला और बच्चों को इसे व्यवहार में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक मुकेश कुमार सुथार ने किया।