चौपासनी रोड व राम नगर चौराहे पर हाई मास्क लाइटों का लोकार्पण
विधायक देवेंद्र जोशी ने क्षेत्रवासियों को दी सौगात
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चौपासनी रोड व राम नगर चौराहे पर हाई मास्क लाइटों का लोकार्पण।चौपासनी रोड क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत हाई मास्क लाइटों का लोकार्पण शनिवार देर रात्रि को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने चौपासनी रोड स्थित बद्री पैलेस के बाहर 6 हाई मास्क लाइटों का विधिवत लोकार्पण किया।
इसके पश्चात पीएफ ऑफिस के पास राम नगर चौराहा में स्थापित हाई मास्क लाइट का भी उद्घाटन किया गया। मंडल प्रवक्ता परसराम तिवाड़ी ने बताया कि इन हाई मास्क लाइटों के प्रारंभ होने से क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी,जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर विधायक देवेंद्र जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार आमजन की मूलभूत सुविधाओं को सशक्त करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है तथा शहर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जा रहा है।भाजपा जोधपुर शहर अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि शहर में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है और जनसुविधा से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
भावनगर-हरिद्वार एक्सप्रेस के दो फेरे रद्द
कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता महेंद्र मेघवाल,घनश्याम वैष्णव, विजय सिंह मेड़तिया उपस्थित थे।चौपासनी मंडल अध्यक्ष हेमंत जान्यानी ने कार्यक्रम में अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में हुक्म सिंह ईन्दा,ललित पारवानी, पदम सिंह कच्छवाह,अचलसिंह मेड़तिया,दीपक माथुर,दलपत वैष्णव, अशोक सिंह चौहान, अरविन्द साँखला, पप्सा,हिमांशु, शैलेश सम्भानी, चौपासनी मंडल महामंत्री झूमर पालीवाल एवं मंगलाराम मेघवाल सहित भाजपा पदाधिकारी सुमेर सिंह,कप्तान सिंह, फतहराज माकड़,गुलाब सुखवानी, राजीव बारासा,कुलदीप राव,श्रवण रांकावत,भूमि कृपलानी,जुगल सांखला, राजेंद्र शर्मा, नरपत सोनी,गजेन्द्र चौहान, राम सिंह राजपुरोहित,सुरज जागिड,राकेश भूतडा़,प्रेरणा त्रिवेदी,पूनम डांगी, पार्षद,मंडल व मोर्चा पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
