उम्मेद अस्पताल में CBNAAT मशीन का उद्घाटन

जोधपुर(डीडीन्यूज),उम्मेद अस्पताल में CBNAAT मशीन का उद्घाटन।शहर के उम्मेद हॉस्पिटल स्थित माइक्रोबायोलॉजी लैब में टीबी की जांच के लिए CBNAAT मशीन का उद्घाटन डॉ एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ बीएस जोधा ने किया।CBNAAT मशीन से टीवी की आण्विक स्तर पर जांच होती है। जिससे रोगी का त्वरित निदान एवं उपचार हो सके।

यह भी पढ़िए – बहादुर सेना पूरी तरह माकूल जवाब दे रही है-आईजी रेंज विकास कुमार

कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ मोहन मकवाना,विभागाध्यक्ष माइक्रो बायोलॉजी डॉ प्रभु प्रकाश, इंचार्ज माइक्रोबायोलॉजी लैब डॉ आरएस परिहार,डॉ मुकेश शर्मा सहायक आचार्य,डॉ राकेश जोरा विभागाध्यक्ष शिशु रोग,डॉ कल्पना मेहता विभागाध्यक्ष स्त्री एवं प्रसूति रोग,डॉ सुनील कोठारी विभागाध्यक्ष शिशु शल्य,डॉ नीलम मीणा ओटी इंचार्ज,डॉ विनय अभिचंदानी डिप्टी सुप्रिटेंडेंट,डॉ संदीप RMO तथा सभी चिकित्सक सहित समस्त माइक्रोबायोलॉजी लैब,उम्मेद हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद था।

You missed