Doordrishti News Logo

दो दिन में शातिरों ने टास्क के नाम पर ऐंठे 4.21 लाख

इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम में उलझी महिला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर के विद्याशाला स्कूल रोड जालेची झालरा के पास रहने वाली एक महिला के साथ ठगी हो गई। शातिरों ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर उसे ठगी का शिकार बनाया और खातों में 4.21 लाख रुपए डलवा दिए। उसे होटल वेबसाइट से जोडक़र से टास्क दिए गए। पीडि़ता ने इंस्टग्राम रील से संपर्क किया था।

विद्याशाला स्कूल रोड जालेची झालरा गली नंबर 2 में रहने वाली रूपम कुमारी पत्नी गिरिश व्यास से यह ठगी हुई। सूरसागर पुलिस ने कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार रूपम कुमारी को अपनी इंस्टग्राम आईडी पर वर्क फ्रॉम होम का पता लगा। तब समीरा आड्रा से संपर्क हुआ और उसने होटल वेवसाइट से जोड़ा और उसे वर्क फ्रॉम होम का प्रलोभन दिया।

दो घरों में हुई चोरी एक में नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पहले रूपम कुमारी को 180, 200 और 3900 के टास्क पर 900 रुपए मिले थे। जिस पर बाद में उसे तीन टास्क दिए गए जिसमें 5 हजार,20 हजार 800 और 50 हजार के थे। 50 हजार के टास्क को गलत ऑप्शन किए जाने पर उसे पेनेल्टी के तौर पर 80 हजार देने पड़े।

बाद में दूसरी बार फिर से एक गलत ऑप्शन पर 2 लाख 67 हजार 778 रुपए देने थे,मगर उसके पास में 1.66 लाख ही थे। शातिरों ने उसका खाता भी टास्क के जरिए फ्रिज कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 15-20 दिनों के दरमियान उससे 4.21 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। मामला सितंबर महिने का है।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026