Doordrishti News Logo

प्रदर्शन मैच में जोधपुर वाॅरियर्स ने युवराज नाईट्स को तीन गोल के अन्तर से हराया

जोधपुर वाॅरियर्स के लोकेन्द्रसिंह ने प्रत्येक चक्कर में गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

जोधपुर, जोधपुर पोलो एवं इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के तत्वावधान में महाराजा गजसिंह स्पोर्ट्स फाउण्डेशन पोलो मैदान, एयरफोर्स रोड, पाबूपुरा में चल रहे 22वें जोधपुर पोलो सीजन 2021 में रविवार 19 दिसम्बर को एक प्रदर्शन मैच युवराज‘ज नाईट्स व जोधपुर वाॅरियर्स के बीच दोपहर 3 बजे खेला गया जिसमें जोधपुर वाॅरियर्स ने युवराज‘ज नाईट्स को चार के मुकाबले सात गोल कर तीन गोल के अन्तर से हरा दिया। नेचर पार्क के नीतिन जैन ने गेंद फेंककर खेल शुरु करवाया। मैच समाप्ति पर कारवानी अलका तेजसिंह पत्नी विक्रमसिंह पीह व नीतिन जैन ने विजेता खिलाड़ियों को मोमेन्टो प्रदान किया। मैच के दौरान जोधपुर पोलो के मुख्य संरक्षक पूर्व नरेश गजसिंह मैदान में उपस्थित थे।

प्रदर्शन मैच में जोधपुर वाॅरियर्स ने युवराज नाईट्स को तीन गोल के अन्तर से हराया

जोधपुर पोलो एवं इक्वीस्टेेरियन इंस्टीट्यूट, जोधपुर के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि जोधपुर वाॅरियर्स टीम की ओर से खेलते हुए टीम के लोकेन्द्र सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार चक्कर के खेल में प्रत्येक चक्कर में एक-एक गोल किया। साथी खिलाड़ी प्रणव कपूर ने दूसरे चक्कर में एक व पांच हैण्डीकेप के विदेशी खिलाड़ी जरार्डो मेजिनी ने तीसरे चक्कर में दो गोल किए। मुकाबले में युवराज नाईट्स की ओर से पहले चक्कर में कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पाया। टीम के धनन्जय सिंह ने दूसरे चक्कर में एक व तीन हैण्डीकेप के खिलाड़ी मनुपाल गोदारा ने तीसरे चक्कर में एक गोल किया। महाकीरत सिंह ने चौथे चक्कर में दो गोल किए। मैच के अम्पायर उदय कलान व सैय्यद बशीर अली व रैफरी सैय्यद शमशेर अली थे जबकि काॅमेंन्ट्री अजितेज सिंह ने की।

जोधपुर व डीबी रियल्टी टीमों के बीच टूर्नामेंट का अगला मैच आज

सोमवार को राजपूताना एण्ड सेन्ट्रल इण्डिया कप (10 गोल) टूर्नामेंट का अगला मैच जोधपुर व डीबी रियल्टी टीमों के बीच दोपहर 3 बजे खेला जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026