कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज। शहर के रातानाडा स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी- नृसिंह कॉलोनी रोड पर एक कार वाश वर्कशॉप पर अवैध रूप से जल कनेक्शन पाया गया। सहायक अभियंता की तरफ से रातानाडा थाने में इस बारे में केस दर्ज कराया गया है। यह अवैध जल कनेक्शन काफी समय से चलना बताया गया। पुलिस जांच में जुटी है।
चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार
रातानाडा पुलिस ने बताया कि भैरूजी चौराहा के पास में आए पीएचईडी कार्यालय के सहायक अभियंता की तरफ से अवैध जल कनेक्शन को लेकर जांच चल रही थी। तब रातानाडा स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी-नृसिंह कॉलोनी रोड पर न्यू कार वाश एवं महादेव व्हील एलाइमेंट एण्ड बैलेसिंग रेड दी गई। यहां पर अवैध जल कनेक्शन मिलने पर संचालक ललित पंवार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
