Doordrishti News Logo

अवैध रिफिलिंग की सूचना,दुकानदार भागा

दुकान में रिफिलिंग का पाइप व 15 से 20 गैस सिलेंडर मिले

जोधपुर,शहर की सरदारपुरा पुलिस 12वीं रोड पर अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना पर एक दुकान पर पहुंची। मगर दुकानदार वहां से भाग गया। दुकान से बड़ी मात्रा में गैस सिलेण्डर जब्त किए गए हैं। डीएसओ भी मौके पर बुलाया गया है। रात तक इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट दिए जाने की कार्रवाई जारी थी।

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह ने बताया कि सरदारपुरा थाना क्षेत्र किसान भोजनालय के पीछे रोड पर एक व्यक्ति गैस की रिफलिंग करता है इसकी सूचना आसपास के लोगों के द्वारा दी गई। जिस पर वे मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ियां देख रिफिलिंग वाला दुकान छोड़ भाग गया। मौके पर दुकान में रिफिलिंग का पाइप व 15 से 20 गैस सिलेंडर मिले। कार्रवाई में सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण भी शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026