अफीम की अवैध खेती पकड़ी: दो गिरफ्तार 590 पौधे बरामद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अफीम की अवैध खेती पकड़ी: दो गिरफ्तार 590 पौधे बरामद। आसोप पुलिस ने तोडियाणा गांव की सरहद में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग खेतों से कुल 590 अफीम के पौधे बरामद किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस वृताधिकारी भूराराम खिलेरी के नेतृत्व में आसोप थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई।
सोलर प्लांट में चोरी और धमकी के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस दल ने तोडियाणा सरहद स्थित दो खेतों में दबिश दी। दबिश के दौरान मिंडोली निवासी पप्पुराम पुत्र डाउराम के खेत से 320 अफीम के पौधे बरामद किए गए। इसी तरह तोडियाणा निवासी अर्जुनराम पुत्र घेवरराम के खेत से 270 पौधे मिले। दोनों आरोपियों को अवैध अफीम की खेती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
