गेस्ट हाउस में अवैध हुक्काबार संचालक गिरफ्तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),गेस्ट हाउस में अवैध हुक्काबार संचालक गिरफ्तार।शहर की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने रातानाडा पांच बत्ती के पास में एक गेस्ट हाउस में चल रहे अवैध हुक्का बार पर कार्रवाई करते हुए उसके संचालक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

विभिन्न स्थानों पर चार लोगों ने फंदा लगाकर दी जान

थानाधिकारी रामकृष्ण ताडा ने मुखबिरी सूचना पर रातानाडा पांच बत्ती क्षेत्र में राज गेस्ट हाउस पर रेड दी। वहां अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन हो रहा था। मौका स्थल से हुक्का और सामग्री को जब्त कर उसके संचालक जैसलमेर के पोकरण निवासी मगसिंह को गिरफ्तार किया।