अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का खुलासा 21 सिलेण्डर जब्त

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का खुलासा 21 सिलेण्डर जब्त। शहर में अवैध गैस रिफिलिंग का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी को लेकर रसद विभाग की ओर से रविवार को माता का थान थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें – भाविप मारवाड़ शाखा की आम सभा एवं चुनाव बैठक संपन्न

यहां पर हरिओम नगर में अवैध रिफिलिंग को लेकर टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान गैस रिफिलिंग को लेकर गैस टंकियां और अवैध रिफिलिंग में काम ली जाने वाली सामग्री को जब्त किया गया।

थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि हरिओम नगर में अवैध रिफिलिंग को लेकर कार्रवाई की गई है। यहां पर पुलिस और रसद विभाग ने मिलकर कार्रवाई की। यहां पर घरेलू गैस को कॉमर्सियल सिलेंडर में फिलिंग किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई की गई।

मौके पर घरेलू गैस के 17 और चार व्यावसायिक सिलेंडर पाए गए। जिनसे अवैध रिफलिंग की जा रही थी। इस दौरान प्रर्वतन निरीक्षक महिमा जैन भी मौजूद थी। टीम ने सारे सिलेंडर व अवैध रिफिलिंग में काम आने वाली सामग्री जब्त कर मामला दर्ज किया।

ज्ञात रहे कि पूर्व में भी माता का थान थाना क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट का मामला सामने आ चुका हैं। इसके बाद भी कई जगहों पर अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग का काम किया जा रहा है।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026