शहर भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन आज

  • एम्स के 7नंबर गेट के सामने बनाया है शहर भाजपा का नया कार्यालय
  • नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल करेंगे विधिवत पदभार ग्रहण
  • आम बजट -2025 पर आम सभा भी होगी

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल सोमवार को विधिवत पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर आम बजट -2025 पर आम सभा की जाएगी। इसके साथ ही एम्स अस्पताल के गेट नम्बर 7 के सामने भाजपा जोधपुर शहर जिला के नये कार्यालय का उद्घाटन भी किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें – अवैध गैस रिफिलिंग कारोबार का खुलासा 21 सिलेण्डर जब्त

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। भाजपा के नये कार्यालय के उद्घाटन को लेकर तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया है। नये कार्यालय को फूल-मालाओं से सजाया गया। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर जनसभा का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अविनाथ गहलोत,राज्य कैबिनेट मंत्री,मुख्य वक्ता केके विश्नोई राज्य मंत्री, अध्यक्षता नारायण पंचारिया,प्रदेश उपाध्यक्ष,भाजपा,विषिष्ठ अतिथि राजेन्द्र गहलोत राज्य सभा सांसद, देवेन्द्र जोशी सूरसागर विधायक, अतुल भंसाली शहर विधायक, बाबूसिंह राठौड़ शेरगढ़ विधायक होंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता व वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। आयोजन में 36 कौम के प्रतिष्ठित व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया।

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026