Doordrishti News Logo

बजरी से भरे अवैध डंपर ने गौवंश एवं श्वान को कुचला, ग्रामीणों में रोष

जोधपुर, निकटवर्ती लूणी तहसील के भाचरना गांव में आज अवैध बजरी से भरे डंपर ने गौवंश और एक श्वान के कुचल दिया। इस घटना से क्षुब्ध ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया। बाद में पुलिस की समझाइश पर शांत हुए।

जोधपुर में बजरी का अवैध खनन परेशानी का सबब बना हुआ है। पुलिस से बचने के लिए तेजी से भगाते डंपर ड्राइवर ने आज तडक़े लूणी थाना क्षेत्र के भाचरणा गांव में गौवंश व श्वान को कुचल दिया। गौ वंश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुत्ते की मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना देते हुए रास्ता जाम कर दिया है। ग्रामीण बजरी खनन रोकने की मांग कर रहे हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस के अनुसार लूणी थाना क्षेत्र के भाचरणा गांव में सोमवार तडक़े एक बजरी डंपर ने एक गाय व कुत्ते को कुचल दिया। इसके बाद ड्राइवर तेज रफ्तार के साथ डंपर को भगा ले गया। हादसे से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने गांव से होकर निकलने वाले मुख्य मार्ग पर जाम लगा धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बजरी के डंपरों से आए दिन हादसे होते है। पुलिस व प्रशासन अवैध रूप से हो रहे बजरी खनन को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहा है। इसका खामियाजा गांव के लोगों व जानवरों को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने बजरी खनन को पूरी तरह से रोकने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। रास्ता जाम होने की सूचना मिलने पर लूणी पुलिस थानाधिकारी सहित एक टीम गांव पहुंची। बाद में समझाइश कर मामला शांत करवाया गया। इस बारे में अभी तक रिपोर्ट नहीं दी गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026