Doordrishti News Logo

आईआईटी जोधपुर के सिक्योरिटी इंचार्ज से मारपीट

  • स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रूकवाकर की हाथापाई
  • तीन आरोपी डिटेन

जोधपुर [दूरदृष्टीन्यूज़],आईआईटी जोधपुर के सिक्योरिटी इंचार्ज से मारपीट। करवड़ थाना क्षेत्र में आईआईटी जोधपुर के सिक्योरिटी इंचार्ज के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आपसी रंजिश में बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई की। घटना बुधवार दोपहर की है। जानकारी के अनुसार आईआईटी जोधपुर में सिक्योरिटी इंचार्ज दिनेश सिंह आईआईटी से अनुबंधित कार में ड्राइवर के साथ टूंट की बाड़ी के पास गए थे। करवड़ थाने के सामने ही उनका मकान है। जिसके बाहर तारबंदी करने के लिए सामान लेने के लिए गए थे। इस दौरान बदमाश भी उसी दुकान पर थे, उन्होंने वहां से रवाना होते समय रास्ते में कार रुकवाकर मारपीट की। जिसमें उनके चेहरे पर चोट आई। बदमाश दो स्कॉर्पियो में सवार होकर आए थे। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते तीन युवकों को डिटेन कर लिया है। जिनसे मामले को लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
संगठित अपराध में जुड़ा मुल्जिम गिरफ्तार 6 अवैध पिस्टल, 11 मैग्जीन बरामद

करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि पूरी घटना बुधवार दोपहर के समय की है। आईआईटी के सुरक्षा इंचार्ज दिनेश सिंह बुधवार को करवड़ रोड पर जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में घड़ाव के बदमाशों ने मारपीट की। आरोपी आईआईटी कैंपस में बाहरी लोगों को आने जाने में मना करने की वजह से रंजिश रखते थे। इसी के चलते उन पर हमला किया गया। इस मामले में पुलिस ने दुर्गाराम, धीरेंद्र, देवेंद्र को डिटेन किया है। इनमें से धीरेंद्र सिंह के खिलाफ पूर्व में आठ और देवेंद्र सिंह के खिलाफ पूर्व में मारपीट के चार मामले भी मामले दर्ज हैं। जबकि दुर्गाराम के खिलाफ एक मामला दर्ज है। आरोपी करवड़ के घड़ाव के रहने वाले हैं। जबकि मारपीट का शिकार हुए दिनेश सिंह भी उसी क्षेत्र में रहने वाले हैं।