इग्नू का 39वें दीक्षांत समारोह आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इग्नू का 39वें दीक्षांत समारोह आयोजित। इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का 39वां दीक्षांत समारोह नई दिल्ली स्थित मुख्यालय के साथ-साथ जोधपुर सहित विभिन्न क्षेत्रीय केन्द्रों में आयोजित किया गया। इग्नू मुख्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी. पी.राधाकृष्णन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली के उपराज्यपाल ने इग्नू मुख्यालय में इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
एडवोकेट शीतल कुम्भट व मुक्तेश माहेश्वरी का किया स्वागत
इग्नू द्वारा जोधपुर स्थित क्षेत्रीय केन्द्र पर 39वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन महिला पीजी महाविद्यालय,जोधपुर में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जोधपुर में दीक्षांत भाषण दिया। उन्होंने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्रियों का वितरण किया। उन्होंने उच्च शिक्षा की आवश्यकता एवं अनुसंधान एवं विकास की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि इग्नू जैसे संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान कर सकते हैं।
39वें दीक्षांत समारोह के अन्तर्गत इग्नू मुख्यालय नई दिल्ली के साथ-साथ देश में स्थापित क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से कुल 3.24 लाख विद्यार्थियों को डिग्रियाँ प्रदान की गईं,जिसमें डिग्री,डिप्लोमा, सर्टिफिकेट सहित पीएचडी कार्यक्रम की भी डिग्री सम्मिलित हैं। जोधपुर क्षेत्रीय केन्द्र के अधीन इस दीक्षांत समारोह में के लिए कुल 9635 विद्यार्थी डिग्री हेतु पात्र थे, जिनमें से अधिकांश विद्यार्थियों ने भारतीय डाक के माध्यम से अपनी डिग्री प्राप्ति हेतु सहमति प्रदान की। इस दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री प्राप्ति हेतु पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या 632 थी।
