Doordrishti News Logo

जोधपुर, यदि कुछ कर गुजरने की इच्छा और जुनून आपके मन में हो तो कोई भी बाधा आप को रोक नहीं सकती। यही साबित कर दिखाया है खेलों के प्रति जुनून रखने वाले खेल प्रमोटर जयप्रकाश लोहिया ने।
लोहिया स्वयं दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद एक बॉडी बिल्डर हैं। साथ ही खेलों को प्रमोट करने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते हैं। उन्हीं के जुनून का परिणाम है कि पिछले कुछ समय से बेंच प्रेस की इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

जयप्रकाश लोहिया ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। यह प्रतियोगिता वे अपने पिता समाजसेवी नरपत चंद लोहिया स्मृति में आयोजित करते हैं। जयप्रकाश ने इस प्रतियोगिता का आयोजन कर उन लोगों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है जो छोटे-छोटे बहानों का सहारा लेकर किसी काम में आगे नहीं आते। जयप्रकाश ने साबित कर दिया है कि यदि दिल में इच्छा और कुछ कर गुजरने का जुनून हो तो कुछ भी असंभव नहीं। निकट भविष्य में वे स्वयं एक खिलाड़ी के रूप में अपना नाम रोशन करना चाहते हैं।

ये भी पढें – श्रीपुष्टिकर एज्यू.ट्रस्ट एसो. द्वारा संचालित विद्यालयों में शिक्षकों का हुआ सम्मान

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026