Doordrishti News Logo

पति ने पत्नी के फर्जी साइन किए चेक को नौकर के साथ भेजा बैंक

  • केश विड्राल से बचा
  • अब कराया अंजान शख्स के खिलाफ केस दर्ज
  • दंपति के बीच मनमुटाव

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पति ने पत्नी के फर्जी साइन किए चेक को नौकर के साथ भेजा बैंक। शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में पावटा स्थित एक निजी बैंक में लगाया गया चेक विड्राल होने से बचा। बैंक ने संबंधित खाता धारक महिला को इसकी जानकारी दी। तब महिला ने कहा कि चेक उसके द्वारा नहीं दिया गया है। आरंभिक पड़ताल में सामने आया कि महिला के पति ने यह चेक अपने नौकर के साथ विड्राल करने भेजा था।

महामंदिर थने में इस बाबत अब केस दर्ज कराया गया है। पति पत्नी में आपसी मनमुटाव है और अलग रहते है। पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई है। सोमवार को दिन में उसके पावटा स्थित निजी बैंक शाखा से कॉल आया कि उसके साइन किए गए चेक से केश विड्राल नहीं हो पाया है। तब उसने कहा कि उसके द्वारा कोई चेक सैल्फ का नहीं लगाया गया है। वह महिला बाद में बैंक शाखा पर पहुंची। तब पता लगा कि यह चेक उसके पति द्वारा अपने नौकर के जरिए भेजा गया है।

5.5 किलो डोडा चूरा बरामद, युवक गिरफ्तार

पति पत्नी में आपसी मनमुटाव के चलते वे अलग रह रहे हैं। पति महामंदिर थाना क्षेत्र में अलग रहता है। चेक में कितनी रकम भरी गई थी फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया है। चेकबुक पति के पास रहती है और जाइंट खाता है। मगर उसके द्वारा फर्जी तरीके से साइन किए गए हैं। फिलहाल महामंदिर पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026