जेएनवीयू केेंद्रीय कार्यालय के पास मेें मिला मानव मुंड

जेएनवीयू केेंद्रीय कार्यालय के पास मेें मिला मानव मुंड

-वयस्क मुंड,स्त्री या पुरूष फिलहाल स्पष्ट नहीं

जोधपुर,शहर के जय नारायण विश्वविद्यालय केंद्रीय कार्यालय के समीप एक रिहायशी कॉलोनी बनी है। कॉलोनी के गेट के समीप झाडिय़ों में बुधवार की दोपहर में एक मानव मुंड मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम वहां पहुंची और मुआयना किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ कि मानव मुंड महिला का है या किसी पुरूष का है। इसे जांच के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आरंभिक पड़ताल में बताया गया कि मानव मुंड वयस्क का है। जिसके दाढ़ पूरी आई है। इसमें आस पास के कब्रिस्तानी इलाकों से भी इसे लेकर आने का संदेह है। कोई श्वान भी इसे लेकर आ सकता है।

भगत की कोठी थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि दिन में सूचना मिली कि केेंद्रीय कार्यालय वीसी कार्यालय के पास की रिहायशी कॉलोनी के गेट के समीप गे कुछ दूरी पर झाडिय़ों में मानव मुंड पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। बाद में एमओबी और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने आरंभिक मुआयना करने के बाद उसे एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थानाधिकारी चारण ने बताया कि मानव मुंड किसी महिला का है या पुरूष का इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिलहाल मर्ग के तहत कार्रवाई की गई है।

Similar Posts