Doordrishti News Logo

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष ने जीके व्यास ने उम्मेद अस्पताल का किया निरीक्षण

जोधपुर, राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने जोधपुर के राजकीय उम्मेद अस्पताल का सघन निरीक्षण किया और शिशु (आईसीयू) नॉन आईसीयू तथा महिला वार्डों में चिकित्सा सम्बन्धी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पूरे अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि ऐसी सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए।

सघन शिशु देखभाल के लिए बने वार्ड में जिसमे जन्म के तुरंत बाद बच्चों को रखा जाता है वहाँ 500 ग्राम के बच्चे से लेकर एक वर्ष के बच्चो की सेवा करने वाले कर्मचारियों एवं चिकित्सकों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की सेवा करने वाले मानव जाति के लिए एक पुनीत कार्य कर रहे हैं। मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य एसएस राठौड एवं उम्मेद अस्पताल में किए गए सुरक्षा उपायों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से नियमित साफ-सफाई और हॉस्पिटल की कार्यशैली पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे निरीक्षण से संतुष्ट हैं और भविष्य में भी अस्पताल के कर्मचारियों से इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा करते हैं।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एसएस राठौड़, हेड ऑफ डिपार्टमेंट गायनिक डॉक्टर हंस लता गहलोत, हेड ऑफ डिपार्टमेंट पीडियाट्रिक डॉक्टर जेपी सोनी, डिप्टी सीएमएचओ डॉ प्रीतम,अधीक्षक उमेद हॉस्पिटल डॉक्टर रंजना देसाई, डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ भारती टाक, नर्सिंग अधीक्षक शकुंतला पुरोहित उपस्थित थे। अस्पताल के निरीक्षण के बाद उन्होंने खांडा फ़लसा थाने का निरीक्षण किया। थाने में बनी पुरुष और महिला हवालात को देखा तथा रसोई का निरीक्षण भी किया। थाना अधिकारी दिनेश लखावत से चर्चा भी की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

यात्री ट्रेन में मोबाइल भुला,टीटीई ने लौटाया

February 24, 2026

जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस में पकड़ी अवैध शराब

February 23, 2026

जन्मदिवस पर देहदान का संकल्प लेकर पेश की अनुकरणीय मिशाल

February 23, 2026

भगवान झूलेलाल का चेटीचंड मेला 20 मार्च को

February 23, 2026

आईआईटी ने खोजा मानव शरीर का प्रोटीन जो खतरनाक बैक्टीरियल बायोफिल्म को रोक सकता है

February 23, 2026

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026