Doordrishti News Logo

जोधपुर में रोबोटिक कैफे को लेकर जबरदस्त क्रेज

यहां रोबोट बंटी-बबली आर्डर लेते हैं और खाना परोसते हैं

जोधपुर,डिजिटल भारत के सपने को साकार करने में शहर में अब एक और नया अध्याय जुड़ गया है। जोधपुर के जलजोग चौराहा,रेजीडेंसी रोड पर एक नया रोबोटिक रेस्टोरेंट शुरू किया गया है जो जोधपुर वासियों का काफी पसंद आ रहा है। इस रेस्टोंरेंट की विशेष बात यह है कि ऑर्डर लेने के लिए कोई वेटर नहीं बल्कि मेक इन इंडिया की थीम पर बने स्वदेशी रोबोट ऑर्डर लेते देखे जा सकते हैं। जोधपुर में अबतक का ऐसा पहला रेस्टोरेंट है जहां वेटर की जगह रोबोट ऑर्डर लेते और खाना सर्व करते हैं। प्रदेश में इसके अलावा जयपुर में रोबोटिक कैफे हैं लेकिन शैक्षणिक नगरी जोधपुर में ऐसा अब तक का पहला रेस्त्रां खुला है। यह बच्चों के साथ ही शहर के युवाओं को खास उत्साहित कर रहा है। जोधपुर में खुले इस रोबोट वाले रेस्टोरेंट में शुरुआती दौर में पांच रोबोट रखे गए हैं।

huge-craze-for-robotic-cafes-in-jodhpur

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से बनाए गए यह रोबोट काफी तेज गति से कस्टमर को खाना सर्व करते हैं। अभी पांच रोबोट में दो रोबोट कार्य कर रहे हैं जिन्हें बंटी और बबली के नाम से जाना जाता है। इन रोबोट की खासियत यह भी है कि यह ग्राहकों के सवालों का बखूबी जवाब भी देते हैं और ग्राहकों के हाथ धुलवाने के साथ ही टेबल पर ही बारकोड के द्वारा ऑर्डर भी लेते हैं। डिजिटल तकनीक के इस दौर में जोधपुर का यह रेस्टोरेंट शहर में काफी चर्चा में है।

रोबोटिक रेस्टोरेंट के मालिक अर्पित शर्मा व शीतल शर्मा ने बताया कि यह अब तक का जोधपुर में पहला स्टार्टअप है जिसमें स्वदेशी रोबोट अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पूर्ण रूप से स्वदेशी है। यहां पहली ऐसी मशीन लगाई गई है जिसमें चाय, कॉफी, मैगी, पास्ता तुरन्त बन बन जाते हैं। रोबोटिक रेस्टोरेंट में आए ग्राहक संतोष बताते हैं कि उन्होंने इस तरह का पहला रेस्टोरेंट शहर में देखा है जहां वह आश्चर्य चकित हैं कि उनके टेबल पर बैठने पर खाना ऑर्डर करने से लेकर खाना सर्व करने व हाथ धुलवाने तक का काम रोबोट कर रहा है।

अर्पित शर्मा ने बताया कि अब पूरे राजस्थान,उतर प्रदेश, छतीसगढ में शाखाएं खोलने की योजना है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ व्यंजन किफायती रेट एवं नये तरीके रोबोट से उपलबध करवाना है समय अनुसार ग्राहाकों की सतुंष्टि ही संस्थान का उद्दश्य है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026