भजन कलाकार पहले पॉक्सो में जा चुका जेल, अब फिर युवती का यौनाचार

भजन कलाकार पहले पॉक्सो में जा चुका जेल, अब फिर युवती का यौनाचार

पूर्व पीडि़ता को शादी का झांसा देकर होटलों में ले गया

जोधपुर, शहर में एक बार फिर भजन कलाकार छोटू सिंह रावणा के खिलाफ युवती से यौनाचार का मामला दर्ज हुआ है। वह पहले भी पॉक्सो एक्ट मेें जेल जा चुका है। उसी पीडि़ता को राजीनामा और शादी का झांसा देकर यौनाचार किया गया है। पीडि़ता अब खुद थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया है। पीडि़ता के साथ 22 मार्च से यौनचार हुआ है। आरोप है कि उसने शादी से इंकार कर दिया। पीडि़ता ने एक थाने में अब मामला दर्ज क रवाया दिया।

पुलिस ने बताया कि साल 2019 में एक किशोरी के परिजन की तरफ से भजन कलाकार छोटूसिंह रावणा के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो में केस दर्ज करवाया गया था। इस पर वह गिरफ्तार होने के साथ जेल भी गया। बाद में वह छूट गया। अब हाल ही में उसी पीडि़ता को राजीनामा और शादी का झांसा देकर अलग-अलग होटलों पर लेकर गया और यौनाचार किया। पीडि़ता का आरोप है कि वह 22 मार्च से होटलों में लेकर गया। चूंकि पीडि़ता पहले नाबालिग थी। अब वह बालिग हो गई और खुद थाने पहुंची है।

18 फरवरी 19 को उसके खिलाफ रातानाडा थाने में पॉक्सो एवं दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान पेश किया था। उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था। बाद में जेल से रिहा हो गया था। अब वह उसी पीडि़ता के संपर्क में आया और उसे शादी का झांसा देकर जोधपुर की दो होटलों में यौनाचार किया। युवती का आरोप है कि उसने अब शादी करने से इंकार कर दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Similar Posts