Doordrishti News Logo

सोमवार से निर्धारित मार्ग से चलेगी हावड़ा सुपरफास्ट

जोधपुर, जोधपुर से चलकर हावड़ा जाने वाली हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार से अपने निर्धारित मुख्य मार्ग से चलेगी। यह गाड़ी प्रयागराज रेल मंडल के नैनी जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते परिवर्तित मार्ग से चल रही है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार जोधपुर से चलकर हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस सुपरफास्ट सोमवार से जोधपुर से रवाना होकर अपने पूर्व निर्धारित मुख्य मार्ग जयपुर,आगरा फोर्ट,इटावा,टूंडला,कानपुर,फतेहपुर, प्रयागराज,फतेहपुर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डेहरी ऑन सोन, गया, धनबाद,वर्द्धमान स्टेशनों के रास्ते हावड़ा जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नैनी जंक्शन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते यह गाड़ी परिवर्तित मार्ग अछनेरा,आगरा कैंट, झांसी,मानिकपुर जंक्शन व प्रयागराज छिवकी होते हुए हावड़ा जा रही जा रही थी। अब गाड़ी के निर्धारित मार्ग से हावड़ा जाने पर यात्रियों को सुविधा उपलब्ध होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026