Doordrishti News Logo

होटल कर्मचारी ने कमरे में लगाया फंदा

जोधपुर,शहर के निकट नौ मील मंडोर एरिया के एक होटल कर्मचारी ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। इस बारे में उसके मामा की तरफ से मंडोर थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि सुरपुरा मंडोर निवासी मुन्नाराम पुत्र खेताराम साठिया की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भांजा 20 वर्षीय राकेश पुत्र बीरमाराम नौ मील मंडोर में एक होटल पर काम करता था। रात के समय उसने होटल के ही एक कमरे में कपड़े से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। उसने आत्महत्या किस कारण की इसका पता नहीं चला है। घटना में एएसआई हनुमानराम तफ्तीश कर रहे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: