Doordrishti News Logo
  • डॉक्टर को रूम देने के लिए बुलाया
  • काउ सर्फिंग से डॉक्टर की होटल मालिक मैनेजर से हुई दोस्ती

जोधपुर, शहर की एक होटल क्लार्क इन के मैनेजर कम मालिक के खिलाफ भीलवाड़ा की डॉक्टर ने उसकी होटल में अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। इसमें लैंगिक अपराध की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। होटल मालिक अब उसे फोन पर दोस्ती का दबाव बनाने के साथ अन्य गलत बातों के लिए भी परेशान कर रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर जांच आरंभ की है।

उदयमंदिर थाने के एएसआई जमशेद ने बताया कि भीलवाड़ा की एक डॉक्टर ने यह रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह निजी कॉलेज से एमबीबीएस कर रखी है। उसके कुछ समय काउ सर्फिंग के जरिए जोधपुर के होटल क्लार्क के मैनेजर कम मालिक मानवेंद्र सिंह के साथ दोस्ती हुई थी। इसके बाद वे लगातार सोशल मीडिया पर जुड़े रहे।

2 मार्च के आस पास इस महिला डॉक्टर को जोधपुर में कमरा किराया पर लेना था। तब मानवेंद्र ने उसे जोधपुर अपनी होटल पर बुलाया। वहां पर कमरा नहीं दिए जाने के साथ बदतमीजी पर उतर आया। इस पर गुस्साई महिला डॉक्टर ने भी वहां पर तोडफ़ोड़ कर दी थी। फिर वहां से चली गई। अब होटल मालिक उसे बार बार सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा है। उसकी लज्जा भंग कर रहा है।

एएसआई जमशेद ने बताया कि डॉक्टर अविवाहित है और उसने यह रिपोर्ट दी है। पुलिस ने घटना को लेकर लैंगिक अपराध की धाराओं में केस दर्ज किया है। इस महिला डॉक्टर के बयान लिए जाने है। इनके बीच दोस्ती काउ सर्फिंग के जरिए करीबन दो माह पहले होना सामने आया है।