Doordrishti News Logo

जोधपुर, आरोग्य भारती की अखिल भारतीय महिला महानगर कार्य कारिणी सभा की ओर से मातृशक्ति निरामया कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को सायंकालीन सत्र में प्रियंका योग स्टूडियो की निर्देशिका एवं विख्यात योग थेरेपिस्ट प्रियंका सिंघवी ने आज के सत्र में बताया शिव और शक्ति दोनों के सृजन से सृष्टि का निर्माण होता है परंतु सृष्टि की आधायिका शिवा है। शिवा यानी स्त्री, स्त्रियां ही घर परिवार समाज का आधार है और वे ही अपनी अतिव्यस्त दिनचर्या में स्वयं के लिए ही समय नहीं निकाल पाती इस कारण उनको अनेक शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

वर्तमान में जो स्त्रियों के विषय में प्रमुख समस्याएं देखी जा रही है उनमें हार्मोन असंतुलन प्रमुख है। इस असन्तुलन को हम छोटे-छोटे योग अभ्यास एवं प्राणायाम की प्रक्रियाओं द्वारा संतुलित कर सहज ही स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। प्रियंका झाबक ने बताया कि आगामी रविवार को भी प्रियंका सिंघवी हार्मोनल असंतुलन को संतुलित करने हेतु योग एवं प्राणायाम के बारे में जानकारी देंगी।

आरोग्य भारती महानगर महिला प्रमुख माधवी श्रीवास्तव ने बताया कि आज के सत्र में प्रियंका द्वारा करवाए गए अभ्यास महिलाओं के लिए अत्यंत लाभदायक हैं। महानगर सहमहिला प्रमुख डॉ मोनिका वर्मा ने कार्यक्रम के प्रारंभ में धन्वंतरी स्तवन एवं अंत में शांति पाठ के द्वारा सत्रावसान किया। इस कार्यक्रम में विमला गट्टानी, संतोष काबरा, अनीता श्रीवास्तव, पूजा शर्मा, विनीता जांगिड़,पूजाआर्य, वाणी, राजकुमारी टेलर ,सुषमा कोठारी,आदि अनेक सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढें – रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्काबार, संचालक सहित 12 गिरफ्तार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में व्हाइट कोट एवं पिन-अप समारोह आयोजित

October 8, 2026

नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर

October 8, 2026

मेडिकल उपकरणों की दुकानों पर विधिक माप विज्ञान विभाग की आकस्मिक जांच

October 8, 2026

300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया मेहरानगढ़ जियोहैरिटेज वॉक में हिस्सा

October 7, 2026

शेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में वायुसेना का जागरूकता स्टाल

October 5, 2026

बुजुर्गों को स्वास्थ्य और साइबर सुरक्षा के दिए टिप्स

October 5, 2026

आयुर्वेद विवि में छह दिवसीय षट्कर्म प्रायोगिक कार्यशाला का पोस्टर विमोचन

October 4, 2026

गांधी जयंती पर PM मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात

October 3, 2026

मंडलनाथ गांव में ITBP ने चलाया स्वच्छता अभियान

October 3, 2026