कैफे की आड़ में चल रहा हुक्का बार पकड़ा

जोधपुर(डीडीन्यूज),कैफे की आड़ में चल रहा हुक्का बार पकड़ा। कैफे की आड़ में चल रहे एक हुक्का बार पर पुलिस ने रेड दी। जहां से हुक्के एवं फ्लेवर आदि जब्त किए गए। कैफे संचालक पर केस दर्ज किया गया है।

ब्ल्यू लाइन को क्लिक कर खोलें – ज्वैलरी शॉप में काम करने वाला कारीगर आभूषण लेकर फरार,केस दर्ज

एयरपोर्ट थाने के एसआई पदमाराम ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के पास में चल रहे व्हाइट सैफिमर एण्ड रासा कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। इस पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और कार्रवाई की। संचालक महेंंद्र राम मेघवाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया।