कैफे मेें चलता मिला हुक्का बार, संचालक के खिलाफ कार्रवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कैफे मेें चलता मिला हुक्का बार,संचालक के खिलाफ कार्रवाई। कमिश्नरेट की जिला विशेष टीम पश्चिम व पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कैफे में अवैध हुक्काबार पर दबिश दी गई। वहां सामग्री जब्त कर, संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस आयुक्त पहुंचे शहर के बीच हनुमान चौक हथाई पर

थानाधिकारी ईश्वरचन्द्र पारीक ने बताया कि डीएसटी पश्चिम प्रभारी महेन्द्र कुमार व पुलिस थाना चौपासनी हाउसिंग बोर्ड टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर झंवर रोड स्थित सेम्स डे लाइट द टपरी हाउस कैफे/रेस्टोरेंट शंकर नगर में दबिश दी गई। दबिश के दौरान कैफे संचालक द्वारा बिना किसी वैध लाइसेंस व अनुमति के हुक्काबार संचालित करते हुए ग्राहकों को धूम्रपान सामग्री उपलब्ध कराई जा रही थी। तलाशी के दौरान मौके से तीन हुक्का मय चिलम,तीन हुक्का पाइप एवं तीन डिब्बे तम्बाकू युक्त फ्लेवर बरामद कर जब्त किए गए।
साथ ही संचालक पचपदरा, जिला बालोतरा हाल 21 सेक्टर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी हर्ष सिसोदिया के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया।

Related posts:

ट्रेलर-स्लीपर बस भिड़ंत में गई छह जान दो सगे भाइयों के सिर धड़ से अलग हुए

February 28, 2026

अधिकारी और जवान अच्छे से कार्य करें,जन संवाद बनाएं रखें

February 27, 2026

एनसीईआरटी रेड: 1845 पाठ्य पुस्तकें नकली दो दुकानदार गिरफ्तार,जेल भेजा

February 27, 2026

प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को राजस्थान का दौरे पर

February 27, 2026

बासनी स्टेशन पर कर्मचारी शिकायत व स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

February 27, 2026

जोधपुर मंडल के चौदह रेलवे स्टेशनों पर लगेंगी पंद्रह पार्सल स्कैनर मशीनें

February 27, 2026

विनिमा जांगिड़ को आरपीएससी साक्षात्कार में प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान

February 27, 2026

जोधपुर-साबरमती ट्रेन आंशिक रद्द

February 27, 2026

ट्रेन के शौचालय में छिपाई गई अवैध शराब पकड़ी

February 27, 2026