Doordrishti News Logo

मारवाड़ी पचरंगा साफा पहनकर और मारवाड़ की शान मेहरानगढ़ दुर्ग का स्मृति चिन्ह भेंट पाकर अभिभूत हूं : इकबाल खान

जोधपुर, पेंचक सिलाट फेडरेशन के सीईओ इकबाल खान का साफा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ जोधपुर के सचिव मोहम्मद इकबाल मोयल ने बताया कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में चल रही राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के दौरान सोमवार को इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के सीईओ तथा डायरेक्टर जनरल मोहम्मद इकबाल खान का जोधपुर जिला संघ के अध्यक्ष, वरिष्ठ खिलाड़ी तथा कोच अब्दुल रज्जाक मोयल ने मारवाड़ की शान पचरंगी चुंदड़ी साफा पहनाकर तथा जोधपुर की आन बान शान मेहरानगढ़ का स्मृति चिन्ह भेंट देकर सम्मानित किया।

Honored Iqbal Khan, CEO of Penchuck Silat Federation, wearing a safa and giving mementos.

इस दौरान राष्ट्रीय फेडरेशन के सीईओ इकबाल खान ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि आज वीरों की भूमि राजस्थान जोधपुर की आन बान शान मेहरानगढ़ का स्मृति चिन्ह तथा मारवाड़ की शान, सर का ताज पचरंगी चुंदड़ी साफा पहनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह सम्मान पाकर बहुत ही अभिभूत हूं और अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए वे हमेशा जोधपुर वासियों का आभारी रहूंगा। सम्मान समारोह में बीकानेर जिले के सचिव देवेंद्र कुमार सारस्वत, जोधपुर के खिलाड़ी मोहम्मद आबिद मोयल, मोहम्मद हुसैन भाटी तथा कनीज फातिमा मोयल मौजूद थे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026