Doordrishti News Logo

सडक़ हादसे में होमगार्ड वालियंटर की मौत

जोधपुर,शहर के महामंदिर बीजेएस कॉलोनी गली नंबर 12 के मोड़ पर बाइक सवार की लापरवाही से होमगार्ड वालियंटर की मौत हो गई। वह अपनी बाइक से निकल रहा था और अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस बारे में मृतक के जीजा ने महामंदिर थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दी है।

ये भी पढ़ें- कन्या महाविद्यालय में बहुउद्देश्यीय कार्यक्रम आयोजित

महामंदिर पुलिस ने बताया कि बीकानेर के शिवनाडी घाटी के ऊपर गली नंबर 5 निवासी मलसिंह पुत्र रेवतसिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका साला महामंदिर गली नंबर 6 बीजेएस कॉलोनी निवासी प्रहलादसिंह पुत्र भैरूसिंह होमगार्ड में वालियंटर था और पार्ट टाइक इलेक्ट्रिशियन का कामकाज भी करता था। वह अपनी बाइक लेकर सुबह घर से निकला था। तब एक अन्य बाइक पर आए युवक ने साइड पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसका साला प्रहलाद सिंह उछल कर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। महामंदिर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

शताब्दी सर्किल के पास टैैंकर में लगी आग: कोई हताहत नहीं

February 22, 2026

पड़ौस में चल रहा था प्रसुता के आने का आयोजन: युवती को बुलाने गए फंदे पर लटकी मिली

February 22, 2026

पांच दिन से सूने मकान से नगदी जेवर पार

February 22, 2026

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

February 22, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक

February 22, 2026

होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन रविवार से,भावनगर-बीकानेर स्पेशल चलेगी

February 22, 2026

जोधपुर से रविवार को ढाई घंटे देरी से रवाना होगी मरुधर एक्सप्रेस

February 22, 2026

फर्जी तरीके से रेल टिकट एडिट कर एसी कोच में यात्रा कर रहा यात्री पकड़ा

February 22, 2026

प्रदेश महामंत्री व जोधपुर संभाग संगठन प्रभारी भूपेन्द्र सैनी का किया स्वागत

February 22, 2026