Doordrishti News Logo

हिट एण्ड रन:कार चालक ने मां के साथ जा रही बच्ची को उड़ाया

  • बच्ची की हालत नाजुक
  • मंगलवार शाम की घटना
  • वीडियो हुआ वायरल
  • कार जब्त
  • चालक दस्तयाब

जोधपुर(डीडीन्यूज),हिट एण्ड रन:कार चालक ने मां के साथ जा रही बच्ची को उड़ाया। शहर के एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम को एक कार चालक ने मां बेटी को रौंदने का प्रयास कर दिया। कार की चपेट में आई बच्ची उछल कर दूर गिर गई। हादसे का वीडियो आज सुबह वायरल हुआ। हरकत में आई पुलिस ने रात में कार का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया। चालक को दस्तयाब किया गया है।

आपके काम की खबर – सूची में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरना होगा विस्तृत आवेदन-पत्र

बुरी तरह घायल बच्ची का एमडीएम अस्पताल आईसीयू में उपचार चल रहा है। इस बारे में फिलहाल केस दर्ज कराने की कार्रवाई जारी है।एयरपोर्ट थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार की शाम को एक कार चालक ने अरविंद नगर एयरपोर्ट निवासी एक महिला और उसकी पांच साल की बच्ची जयश्रीनवी को जोरदार टक्कर मार कर भाग गया।

मां नीचे गिरी और बच्ची दूर उछल कर गिर गई। हादसे के बाद काफी लोग जमा हो गए। बच्ची को तत्काल एमडीएम अस्पताल ले जाया गया। कार चालक मौके से भाग गया था। जिस पर सीसीटीवी फुटेज को देखकर कार को जब्त कर लाया गया है।

थानाधिकारी सुरेश चौधरी ने बताया कि बच्ची के पिता का नाम हिमांशु गुर्जर है और फिलहाल केस दर्ज कराए जाने की कार्रवाई जारी है। मां बेटी बाजार जा रही थी तब यह हादसा हुआ। इधर इस घटना को लेकर आज सुबह सीसीटीवी फुटेज का वीडियो वायरल हो गया। जिसमें साफ तौर पर नजर आता है कि कार चालक किस कदर दनदनाते आया और मां बेटी को चपेट में ले लिया। एकाएक हुई इस घटना से मां को भी सदमा हो गया। हालांकि बाद में वह खुद को संभालने के साथ बच्ची को भी संभाला।


अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

अवैध वेंडिंग पर रेलवे का शिकंजा 130 वेंडर्स पकड़े

September 13, 2026

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

सरकारी अस्पताल में ब्रेन एन्यूरिज्म का WEB डिवाइस से सफल उपचार

September 13, 2026

पीपा क्षत्रिय समाज का छात्र एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

September 13, 2026

जातरू सेवा कर लौट रहे पांच दोस्तों को कार ने मारी टक्कर,दो की मौत

September 13, 2026

अभ्यर्थियों को 29 सितंबर तक प्रस्तुत करना होगा निर्वाचन व्यय लेखा

September 13, 2026

आयुर्वेद चिकित्सालय में चोरी का प्रयास

September 13, 2026

रात्रि में पैदल जाने वाले जातरुओं को पहनाए रिफ्लेक्टिव एप्रिन

September 13, 2026

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर ने बाबा रामदेव मेला सेवा शिविर का किया ध्वज पूजन

September 13, 2026