Doordrishti News Logo
  • 13 जुलाई की रात को प्रताप नगर -एरिया से चुराई थी बाइक
  • चार साल में 25 प्रकरण दर्ज

जोधपुर, शहर की प्रतापनगर पुलिस ने बाइक चोरी के एक प्रकरण का खुलासा करते हुए शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रतापनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है और पिछले चार साल में उसके खिलाफ 25 प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। कई मामलों में जेल जाने के बाद जमानत पर रिहा भी हुआ है। अब फिर से वह वाहन चुराने के आरोप में पकड़ा गया है।

प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि 14 जुलाई को मूलत: सुमेरपुर हाल प्रतापनगर के-17 में रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र जगदीश ने रिपोर्ट देकर बताया कि 13 जुलाई की रात को घर के सामने से उसकी बाइक चोरी हो गई।

इस पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के साथ एक टीम हैडकांस्टेबल पाबूसिंह, कांस्टेबल हनुमानसिंह, रामगोपाल की गठित की। टीम ने अथक परिश्रम कर चोरी की बाइक पर घूम रहे इंद्रा कॉलोनी प्रतापनगर निवासी अजय उर्फ टिंकू पुत्र दीपक पंडित को गिरफ्तार किया।

Money saving deal’s everyday

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वर्ष 2017 से लेकर 2020 तक 25 प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। जिसमें नकबजनी, लूट, जुआ अधिनियम, मारपीट, झगड़ा, अवैध हथियार रखना शामिल है। आरोपी प्रतापनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। ज्यादातर मामले कमिश्नरेट के सरदारपुरा, प्रतापनगर, रातानाडा में दर्ज है जबकि सदरबाजार थाने में एक प्रकरण है। कई बार जेल जाकर आ चुका है।

https://doordrishtinews.com/on-the-fifth-day-of-mahamrityunjaya-yagya-the-sacrifices-given-from-the-samaveda-hymns/religion/

Click image to see offers
Click image to see offers👆

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026