Doordrishti News Logo

हिन्दू सेवा मण्डल: साधारण सभा की बैठक रविवार को

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हिन्दू सेवा मण्डल: साधारण सभा की बैठक रविवार को। समाज सेवा में 100 वर्षो से अधिक समय से मानव मात्र की सेवा में समर्पित हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के साधारण सभा की बैठक रविवार 22 मार्च को होगी।

हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर के प्रधानमंत्री विष्णुचन्द्र प्रजापत ने बताया कि हिन्दू सेवा मण्डल जोधपुर गत 100 वर्षो से अधिक समय से मानव मात्र की सेवा में समर्पित रहते हुए सेवा कार्य करता आ रहा है। मण्डल की साधारण सभा की बैठक रविवार 22 मार्च को प्रात: 10.30 बजे मण्डल के प्रधान महेश कुमार जाजड़ा की अध्यक्षता में गॉच्छा समाज बगेची, जालोरी गेट पर आहुत की गई है।

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

इस बैठक में आय-व्यय,बजट, संविधान नियमावली संशोधन, भोगीशैल परिक्रमा एवं त्रिवार्षिक चुनाव विचार विमर्श करते हुए अन्तिम रूप दिया जाएगा।